*चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान ।* *269 मामलों में 1.86 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया ।*
*चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान ।* &n...
More Stories
*देश की ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक विकास को मजबूती देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि !*
*देश की ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक विकास को मजबूती देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि !* *पिछले वर्ष की तुलना में 4 दिन पहले हासिल किया 100 मिलियन टन का आंकड़ा।* *माल परिवहन के साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर।* दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 18 अगस्त 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 100 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में 4 दिन पहले हासिल हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा 22 अगस्त 2025 को प्राप्त हुआ था। 18 अगस्त 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 100.125 मिलियन टन प्रारंभिक माल लदान किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 97.673 मिलियन टन माल लदान हुआ था। इस प्रकार 2.452 मिलियन टन अर्थात 2.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। माल लदान के साथ राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि हुई है। इस अवधि में ₹12,023.6 करोड़ का प्रारंभिक माल भाड़ा राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹11,824.2 करोड़ की तुलना में ₹199.4 करोड़ अर्थात 1.69 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में 26,535 रेक लोड किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.59 प्रतिशत अधिक हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के माध्यम से कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट सहित विभिन्न आवश्यक संसाधनों का परिवहन देश के अलग-अलग हिस्सों तक किया जाता है। इस प्रकार रेलवे देश की ऊर्जा आवश्यकताओं, आधारभूत संरचना के विकास और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। *यात्री सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान* माल परिवहन के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं अन्य विशेष अवसरों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक 48 स्पेशल ट्रेनों के कुल 140 फेरे संचालित किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन अवधि में समर स्पेशल, रथ यात्रा के अवसर पर रथ यात्रा स्पेशल तथा वर्तमान में श्रावण मास के दौरान श्रावणी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव को कम करने और भीड़ को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से संभालने में सहायता मिली है। *बेहतर आधारभूत संरचना से बढ़ी परिवहन क्षमता* दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दोहरीकरण, तीसरी एवं चौथी रेल लाइन, यार्ड रिमॉडलिंग, आधुनिक सिग्नलिंग तथा अन्य क्षमता वृद्धि कार्यों के माध्यम से रेल परिवहन क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इससे माल एवं यात्री ट्रेनों के परिचालन में गति और दक्षता बढ़ी है। माल लदान में 100 मिलियन टन की उपलब्धि और यात्री सुविधाओं के लिए स्पेशल ट्रेनों का निरंतर परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बेहतर परिचालन योजना, आधारभूत संरचना के विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इसी प्रतिबद्धता के साथ देश की ऊर्जा एवं संसाधन आवश्यकताओं की पूर्ति, आमजन को बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने और राष्ट्र की विकास यात्रा में अपने योगदान को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ Hamar pradesh CG
*"नदी बचेगी - जीवन बचेगा": 19 अगस्त को रायपुर में 'श्रोत महोत्सव', अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के संरक्षक पंडित रामनिवास तिवारी होंगे सम्मानित*
*"नदी बचेगी - जीवन बचेगा": 19 अगस्त को रायपुर में 'श्रोत महोत्सव', अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के संरक्षक पंडित रामनिवास तिवारी होंगे सम्मानित* *10 साल के लंबे संघर्ष और हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ सरकार नदियों के पुनर्जीवन के लिए आगे आई है। जल संसाधन विभाग द्वारा *19 अगस्त 2026, सुबह 9:30 बजे* रायपुर के *ओमेगा गार्डन, जुबली हॉल* में *"श्रोत महोत्सव"* आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री *श्री विष्णु देव साय* और मुख्य सचिव *श्री विकास शील* की उपस्थिति में अरपा नदी के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए *पंडित श्री रामनिवास तिवारी जी* को सम्मानित किया जाएगा। *"हमारी नदियाँ, हमारी जिम्मेदारी"* कार्यशाला में क्षमता निर्माण, नदी पुनर्जीवन, जन सहभागिता और सतत संरक्षण पर चर्चा होगी। 2016 से *"अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा"* बिलासा कला मंच बिलासपुर के *"अरपा बचाओ अभियान"* के सहयोग से पेंड्रा स्थित अरपा उद्गम को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। समिति के संरक्षक पंडित तिवारी जी ने जनजागरण से लेकर हाई कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। उनके प्रयासों से कराड, पेंड्रा में अरपा के उद्गम भूमि के संरक्षण की कार्रवाई हुई। इसमें बिलासपुर के अधिवक्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें *अधिवक्ता अरविंद पांडे* की भूमिका सराहनीय रही। अरपा बचाओ अभियान दल के संयोजक *डॉ. सोमनाथ यादव* और अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के संयोजक *अक्षय नामदेव*एवं नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने समिति के संरक्षक श्री रामनिवास तिवारी के सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया है। स्टेट हेड रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट हमर प्रदेश सी जी
सत्यनिष्ठा से समृद्धि की ओर—एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ* *सीएमडी श्री हरीश दुहन ने किया अभियान का शुभारंभ; कोल इंडिया के सीवीओ श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर *सत्यनिष्ठा से समृद्धि की ओर—एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ* *सीएमडी श्री हरीश दुहन ने किया अभियान का शुभारंभ; कोल इंडिया के सीवीओ श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल* साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ हुआ। 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने किया। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र तथा विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम्, कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई। सीएमडी श्री हरीश दुहन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी संगठन की सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि निवारक सतर्कता केवल अनियमितताओं की रोकथाम नहीं, बल्कि ऐसी कार्यप्रणालियाँ विकसित करने का माध्यम है, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह बने। उन्होंने सभी से केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि निवारक सतर्कता का उद्देश्य प्रक्रियाओं एवं प्रणालियों को सुदृढ़ कर संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करना है। उन्होंने कहा कि “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” तभी सार्थक होगी, जब सत्यनिष्ठा दैनिक कार्य-व्यवहार एवं निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बने। एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने कहा कि निवारक सतर्कता सुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। अभियान के दौरान एसईसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, क्षमता निर्माण कार्यशालाएँ, संवाद सत्र, प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनका उद्देश्य संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करने के साथ प्रक्रियागत सुधारों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक (सतर्कता), वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।