Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Entertainment

Latest Entertainment news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

*श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के एक कर्मचारी आज हुए सेवानिवृत्त ।*  

*श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार à¤...

State Head • Sep 01, 2026

More Stories

जी पी एम जिले में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का होगा आयोजन* 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़      *जिले में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का होगा आयोजन*    *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है। इसी क्रम में जिले के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जीपीएम विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को साक्षर एवं सशक्त बनाना है। इस पखवाड़े के अंतर्गत तिथि वार विभिन्न विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है।       जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि 1 सितंबर को उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर के समस्त शासकीय कार्यालय, स्कूलों, कॉलेज में उल्लास शपथ के साथ होगा, इसके पश्चात् तिथि वार असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का सर्वेक्षण कार्य, उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से उल्लास पोर्टल में असाक्षरों का शत प्रतिशत पंजीयन, 4 सितंबर को विद्यालय स्तर पर साक्षरता संगोष्ठी एवं अंगूठे से कलम की ओर अभियान, शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान किया जाना है। इसी तरह साक्षरता चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, सबके लिए शिक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा वाद-विवाद, गीत नृत्य पेंटिंग चित्रकला मेहंदी इत्यादि गतिविधियां शैक्षिक संस्थानों में आयोजित की जावेगी। 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन जिला स्तर पर माननीय विधायक, जनप्रतिनिधि के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा 9 सितंबर को शिक्षकों द्वारा उल्लास शिक्षार्थियों को सीखने के लिए मनोरंजक टीएलएम का प्रदर्शन 10 सितंबर को वचन दिवस का आयोजन, 11 सितंबर को रेडियो जिंगल और लघु फिल्म का प्रदर्शन इसके अलावा व्यावसायिक डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेला का आयोजन, हिंदी विशेष दिवस एवं 15 सितंबर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसकी तैयारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला नोडल सहायक जिला नोडल एवं विकासखंड नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही है।   इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यरूप से मुकेश कोरी, संजय गुप्ता, आलोक शुक्ला एवं राकेश चौधरी उपस्थित रहे।   हमर प्रदेश सी जी  

Sep 01, 2026 Read

बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंजा हुनर, ‘टैलेंट तिहार’ में चमका बच्चों का हुनर

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम में सुदूर वनांचल के बच्चों ने कला, संगीत और संस्कृति से बांधा समां जगदलपुर, 31 अगस्त 2026। बस्तर की धरती पर छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा बस्तर द्वारा आयोजित ‘टैलेंट तिहार - प्रतिभा को पंख’ सत्र 2026-27 का भव्य समापन रविवार को शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में सुदूर वनांचल से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपनी कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।   कार्यक्रम के दौरान कक्षा तीसरी की नन्हीं छात्रा पायल ने ‘आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ गीत प्रस्तुत किया। उसकी सुरीली आवाज ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।   सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारंभ   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मां सरस्वती और मां दंतेश्वरी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया।   उन्होंने कहा कि बस्तर जल, जंगल और जमीन की अनमोल संपदा वाली धरती है। समाज का वास्तविक विकास अपनी मूल विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए ही संभव है।   सांसद ने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। नारायणपुर का मलखंब, दंतेवाड़ा की घुड़सवारी, राष्ट्रीय खेलों में पदक से लेकर क्रिकेट और देश के गगनयान मिशन तक बस्तर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।   उन्होंने बच्चों से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।   महापौर ने बताया सफलता का मंत्र   विशिष्ट अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने विद्यार्थियों को महाभारत के अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सीख दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के ध्येय वाक्य ‘उत्तिष्ठत जाग्रत’ को जीवन में उतारने का आह्वान किया।   उन्होंने कहा कि बस्तर अब अशांति के दौर से आगे बढ़कर बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक और मैराथन जैसे गौरवशाली आयोजनों का गवाह बन रहा है।   शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर की बड़ी उपलब्धि   कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखारना भी है।   उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में बस्तर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष जहां जिले से केवल 2 बच्चों का चयन हुआ था और बस्तर राज्य में 30वें स्थान पर था, वहीं इस वर्ष 177 बच्चों का चयन हुआ है और बस्तर पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।   उन्होंने बताया कि अकेले बकावंड विकासखंड से 130 बच्चों का चयन हुआ है।   इसके अलावा बच्चों में संवाद कौशल विकसित करने के लिए ‘बोलेगा बचपन’ अभियान और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 8 हजार बच्चों का अभ्यास टेस्ट भी कराया गया।   नन्हे कलाकारों ने जीता दिल   समापन समारोह में खम्हारगांव की कक्षा चौथी की छात्रा छबिला बघेल ने ‘भारत माई के पाएं पड़ेंसे’ गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं कक्षा तीसरी के छात्र गौतम सेठिया ने अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया।   कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।   ‘टैलेंट तिहार’ ने यह संदेश दिया कि बस्तर के सुदूर इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर देने की।

Aug 31, 2026 Read

एसईसीएल मुख्यालय के 03 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

एसईसीएल मुख्यालय के 03 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी   आज दिनाँक 31.08.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 03 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।   मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री विवेक सिंह चंदेल, लाइब्रेरियन, मानव संसाधन विभाग, श्री आलोक कुमार जायसवाल, सहायक अभियंता, ईएनटी विभाग तथा श्री जसपर कार्ल, वरिष्ठ डीईओ , सामग्री प्रबंधन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।   इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान एवं कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की।   सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहाँ के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं।   कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 31, 2026 Read

माह अगस्त में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 01 अधिकारी सहित 25 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई |*

*माह अगस्त में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 01 अधिकारी सहित 25 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई |*    बिलासपुर :- 31 अगस्त 2026                दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(गुड्स) सहित 25 रेल परिवार के सदस्य माह अगस्त 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे हैं।              मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित सीबीटी कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू.एस.एस. राव द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया | इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) श्री सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया |              इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।              मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 25 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 08, इंजीनियरिंग विभाग से 04, विद्युत विभाग से 04, यांत्रिक विभाग से 02, मेडिकल विभाग से 01, सिग्नल व दूरसंचार से 04, तथा वाणिज्य विभाग से 02 कर्मचारी शामिल हैं ।            इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई |   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश सी जी

Aug 31, 2026 Read

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की रोशनी, बिजली बिल हुआ शून्य*

अभिषेक कुमार पाण्डेय रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़      *प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की रोशनी, बिजली बिल हुआ शून्य*     बिलासपुर, 31 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी श्रीमती अनिता शर्मा ने भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर में सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर की बिजली संबंधी जरूरतें अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और बिजली बिल शून्य हो गया है।      अनिता शर्मा बताती हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल के रूप में एक निश्चित राशि खर्च करनी पड़ती थी। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली का बिल अब शून्य हो गया है। सौर ऊर्जा संयंत्र से घर की आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन होने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जाती है। इस तरह अनिता शर्मा के लिए सोलर पैनल केवल बिजली बचत का साधन नहीं, बल्कि अतिरिक्त आय का जरिया भी बन गया है। वे बताती हैं कि योजना के माध्यम से अपने घर की छत का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के लिए कर पाना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों में सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी लें और इसका लाभ उठाएं।    केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान और राज्य सरकार द्वारा 30000 तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।   हमर प्रदेश सी जी

Aug 31, 2026 Read

“कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता की नई उड़ान”

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ block reporter विशाल प्रजापति AMBIKAPUR SARGUJA  6264503359   🌟 हमारी शान – हमारा गौरव 🌟 “कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता की नई उड़ान” “The Classroom With The Collector” में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🌟 कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव जी के द्वारा सम्मानित किया गया । Education hub coaching classes baikunthpur के द्वारा इतिहास रच दिया गया । Education hub coaching classes baikunthpur के डायरेक्टर का संदेश:-  MR.SANJAY PRAJAPATI  9399126177   “मेरे लिए विद्यार्थी सिर्फ एक छात्र नहीं, बल्कि हमारे संस्थान के भविष्य की पहचान हैं। जब कोई विद्यार्थी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ता है और अपने लक्ष्य को हासिल करता है, तो उसकी सफलता हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी और गर्व का विषय होती है। Education Hub में हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण देना है। हमारे विद्यार्थियों की हर छोटी-बड़ी उपलब्धि हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। आज का मेहनती विद्यार्थी ही कल का सफल अधिकारी, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर या जिम्मेदार नागरिक बनेगा। उनकी सफलता में हमारा योगदान होना ही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।   “आज का विद्यार्थी, कल का सफल अधिकारी”   ऐसे शिक्षा संस्थान से हमें गौरव प्राप्त होती है कि हमारे बच्चे प्रगति के पथ पर है। और भविष्य में अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

Aug 31, 2026 Read

लोक कला के साधकों का राज्य स्तर पर डंका: GPM के 11 कलाकारों को प्रतिष्ठित 'लोकधरा गौरव सम्मान 2026'

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़    लोक कला के साधकों का राज्य स्तर पर डंका: GPM के 11 कलाकारों को प्रतिष्ठित 'लोकधरा गौरव सम्मान 2026' सांस्कृतिक डेस्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही माटी की महक, लोकगीतों की धुन और पारंपरिक नृत्य शैलियों को अपनी सांसों में संजोए रखने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलाकारों ने पूरे प्रदेश में जिले का परचम लहराया है। 'छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ' द्वारा आयोजित वार्षिक प्रदेश स्तरीय लोक कला अलंकरण समारोह में जिले के 11 प्रमुख साधकों को इस वर्ष के प्रतिष्ठित "लोकधरा गौरव सम्मान 2026" से नवाजा गया। क्यों खास है यह सम्मान? यह राज्यस्तरीय अलंकरण उन समर्पित प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जो आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त होती छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, पारंपरिक संगीत, रंगमंच और लोक साहित्य को जमीनी स्तर पर जीवित रखे हुए हैं। कलाकारों के चयन में उनके दशकों के समर्पण और सांस्कृतिक योगदान को मुख्य आधार बनाया गया। यह चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री गुरुदास के मार्गदर्शन व अंतिम निर्णय तथा जिला अध्यक्ष आशा कौशिक की अनुशंसा पर पूरी की गई। जिले का मान बढ़ाने वाले 11 गौरव रत्न जिले के वे 11 सांस्कृतिक ध्वजवाहक, जिन्हें यह राज्यस्तरीय सम्मान मिला: आशा कौशिक ईश्वर पडवार राम सिंह परतोती उमर पोर्ते बेसाहन सिंह टेकाम घनश्याम पंत जुगेश्वर बसंत धर्मेंद्र कौशिक कौशल भरिया प्रदीप पनरिया शैलेश कुमार सोनी सांस्कृतिक हलकों में जश्न का माहौल एक साथ 11 कलाकारों का राज्य मंच पर चयनित होना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के कला प्रेमियों, साहित्यकारों और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं ने सभी विभूतियों को बधाई देते हुए इसे माटी की कला का सच्चा सम्मान बताया है।  

Aug 31, 2026 Read

समाजसेवी बिंदु सिंह कछवाहा 'नारी शक्ति सम्मान-2026' से अलंकृत: CM विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में किया सम्मानित

बिलासपुर की समाजसेवी बिंदु सिंह कछवाहा 'नारी शक्ति सम्मान-2026' से अलंकृत: CM विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में किया सम्मानित     रायपुर/बिलासपुर: समाज में बदलाव की अलख जगाने और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाली बिलासपुर की समाजसेवी बिंदु सिंह कछवाहा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ‘नारी शक्ति सम्मान–2026’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। बदलाव की नींव: स्वास्थ्य से लेकर स्वावलंबन तक का सफर बिंदु सिंह कछवाहा पिछले लंबे समय से जमीनी स्तर पर महिलाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मसम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में नवाचारी प्रयासों के साथ कार्य कर रही हैं। आयोग द्वारा आयोजित इस भव्य मंच पर उनके नेतृत्व कौशल और समाजहित में किए गए असाधारण योगदान को रेखांकित करते हुए यह राज्य स्तरीय सम्मान दिया गया। "सम्मान रुकने का कारण नहीं, आगे बढ़ने का संकल्प" मंच से सम्मान प्राप्त करने के बाद बिंदु सिंह कछवाहा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह पुरस्कार किसी मंजिल का अंत नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति एक नई शुरुआत है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा: > "एक सच्चा सम्मान वह है जो अहंकार को नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व के बोध को बढ़ाए। यह हमारे कदमों को थामने के लिए नहीं, बल्कि और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने का संकल्प है। जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह सिर्फ अपना जीवन नहीं बदलती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और पूरे समाज की सोच को एक नई दिशा प्रदान करती है।" >  समारोह में गूंजी नारी सशक्तिकरण की गूंज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदेश भर से आई प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी सर्वोपरि है। बिंदु सिंह कछवाहा ने इस गरिमामयी सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और दोहराया कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनका यह अभियान अब और भी व्यापक स्तर पर जारी रहेगा।     अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

Aug 31, 2026 Read

बूथ स्तर से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण

बूथ स्तर से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने के क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत दक्षिण मंडल, वार्ड क्रमांक 24 स्थित बूथ क्रमांक 95 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। युवा नेता रौशन सिंह बिलासपुर और प्रदेश की राजनीति में युवाओं के सशक्त चेहरे के रूप में सक्रिय हैं। सामाजिक सरोकारों, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में उनकी निरंतर जमीनी उपस्थिति रहती है। बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनना उनकी धरातल से जुड़ी कार्यशैली को दर्शाता है। कार्यक्रम की प्रमुख बातें और रौशन सिंह का संदेश  * सेवा और समर्पण की प्रेरणा: रौशन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का जीवंत माध्यम है। यह संवाद हर नागरिक को सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।  * विकसित भारत का रोडमैप: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर देते हैं। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।  * बूथ स्तर पर संवाद: वार्ड क्रमांक 24 के बूथ क्रमांक 95 पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जहां राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम करने का संकल्प दोहराया गया। > "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचार हम सभी को सेवा, समर्पण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। हम सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास के इस महाअभियान में सक्रिय योगदान देना होगा।" > — रौशन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो छत्तीसगढ़ अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी 

Aug 30, 2026 Read

आसमान से बाबा केदार के दर: 15 सितंबर से फिर गूंजेगी हेलिकॉप्टरों की गूंज, जानें टिकट बुकिंग से लेकर उड़ान तक का पूरा रूट

आसमान से बाबा केदार के दर: 15 सितंबर से फिर गूंजेगी हेलिकॉप्टरों की गूंज, जानें टिकट बुकिंग से लेकर उड़ान तक का पूरा रूट देहरादून: बाबा केदारनाथ के दर्शन की राह देख रहे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। मानसून के ठहराव के बाद अब 15 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं दोबारा शुरू होने जा रही हैं। बुजुर्ग, दिव्यांग और सीमित समय में दर्शन के इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए यह सेवा वरदान साबित होगी। हेली सेवा से जुड़ी मुख्य बातें  * संचालन अवधि: 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक  * प्रमुख हेलीपैड: गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी  * फायदा: 16 किलोमीटर की दुर्गम पैदल चढ़ाई से मुक्ति और कुछ ही मिनटों में सीधे केदारनाथ धाम तक सुगम पहुंच टिकट बुकिंग का सही तरीका: 4 आसान चरण  * अनिवार्य यात्रा पंजीकरण: हेली टिकट लेने से पहले आधिकारिक चारधाम यात्रा पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें।  * IRCTC HeliYatra पर लॉगिन: आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी यात्रा तिथि और पसंदीदा हेलीपैड चुनें।  * सत्यापन: यात्री विवरण दर्ज कर मोबाइल ओटीपी (OTP) सत्यापन पूरा करें।  * सुरक्षित भुगतान: ऑनलाइन भुगतान करते ही आपका कंफर्म ई-टिकट जनरेट हो जाएगा। > सख्त चेतावनी: टिकट केवल IRCTC HeliYatra के आधिकारिक पोर्टल से ही बुक करें। सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइटों या अनाधिकृत एजेंटों के झांसे में न आएं।   नोट: हेलीकॉप्टर उड़ानें पूरी तरह से पर्वतीय मौसम और प्रशासनिक अनुमतियों पर निर्भर करती हैं, इसलिए प्रस्थान से पहले पोर्टल पर मौसम व शेड्यूल संबंधी अपडेट जरूर देख लें।   अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी 

Aug 30, 2026 Read

संस्कृति, स्वदेशी और युवा शक्ति: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से विकसित भारत का शंखनाद, मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर में सुना 137वां संस्करण

संस्कृति, स्वदेशी और युवा शक्ति: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से विकसित भारत का शंखनाद, मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर में सुना 137वां संस्करण रायपुर/अंबिकापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण ने एक बार फिर देश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी को नई दिशा दी है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास पर अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ इस प्रेरक संवाद को सुना। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की दिशा में 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त माध्यम है। ‘मन की बात’ के मुख्य बिंदु और बड़े संदेश  * डिजिटल माध्यमों से विरासत का संरक्षण: प्रधानमंत्री ने इतिहास और लोक परंपराओं को आधुनिक तकनीक के जरिए सहेजने का आह्वान किया। मंत्री अग्रवाल ने इस पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक से अगली पीढ़ी तक पहुंचाना समय की मांग है।  * ड्रग-फ्री इंडिया और युवा ऊर्जा: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने की अपील की गई।  * पीएम स्वनिधि से जमीनी आत्मनिर्भरता: रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल देने वाली इस योजना को स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया गया।  * स्वच्छता और पर्यटन का अटूट नाता: स्वच्छता को दैनिक संस्कार बनाने पर बल दिया गया। पर्यटन स्थलों की स्वच्छता सीधे तौर पर रोजगार और आर्थिक अवसरों को बढ़ाती है।  * आध्यात्मिक पर्यटन और आस्था: श्री अमरनाथ यात्रा के सफल समापन के संदर्भ में देश के तीर्थाटन की महत्ता बताई गई। मंत्री ने उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ का 'राम वन गमन पथ' और प्राचीन स्थल भी देश की आध्यात्मिक चेतना के केंद्र हैं।  * कृषि में नवाचार और 'Vocal for Local': आधुनिक कृषि पद्धतियों से किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय शिल्पकारों, कलाकारों व उद्यमियों के उत्पादों को प्राथमिकता देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया गया। > "प्रधानमंत्री जी का यह मार्गदर्शन हमें अपनी संस्कृति, स्थानीय उत्पादों, युवा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।" > — राजेश अग्रवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़       अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़  हमर प्रदेश सी जी

Aug 30, 2026 Read

राजधानी में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दो स्पा सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं, मैनेजर और कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रायपुर। राजधानी रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों और नियमों के पालन की जांच को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की। कार्रवाई के लिए 15 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। ग्राहकों के रजिस्टर से CCTV तक की जांच जांच अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की। इसके अलावा संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले गए। पुलिस ने कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज, स्टाफ रजिस्टर और अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी पड़ताल की। अधिकारियों के मुताबिक, जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और आवश्यक प्रक्रियाओं के तहत संचालित किए जा रहे हैं या नहीं। लीज और स्वामित्व के दस्तावेज भी खंगाले पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की। इसके साथ ही परिसर की व्यवस्था, लीज और किराए से जुड़े दस्तावेज, स्वामित्व संबंधी कागजात तथा संचालन के लिए आवश्यक अनुमतियों की भी पड़ताल की गई। दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इनमें थाना डीडी नगर क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगी निगरानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी। जांच के दौरान यदि किसी सेंटर में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तीनों जोन में अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, यह सघन जांच अभियान पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में चलाया गया। गठित पुलिस टीमों का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा ने किया। पुलिस का कहना है कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों, दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Aug 29, 2026 Read