Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

15 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए भाजपा ने की प्रभारी-सह प्रभारियों की नियुक्ति

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
37 Views 5 Min Read 0 Comments
15 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए भाजपा ने की प्रभारी-सह प्रभारियों की नियुक्ति

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी महीनों में होने वाले 15 नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने विभिन्न निकायों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में संगठन से जुड़े नेताओं के साथ विधायक, पूर्व विधायक, महापौर और पार्षद भी शामिल हैं।

 

पार्टी ने प्रत्येक निकाय के लिए एक प्रभारी और दो सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। जारी सूची के अनुसार कुल 45 पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत शामिल हैं।

 

भाजपा ने जिन क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय की हैं, उनमें कई ऐसे निकाय भी हैं जहां पार्टी को आगामी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती है। इसे देखते हुए भाजपा ने चुनावी तैयारियों को जमीनी स्तर पर तेज करने की रणनीति बनाई है।

 

देखें पूरी सूची

 

रायपुर – नगर निगम बीरगांव

 

- सौरभ सिंह — प्रभारी

- भावना बोहरा — सह-प्रभारी

- कमल गर्ग — सह-प्रभारी

 

दुर्ग – नगर निगम भिलाई

 

- भूपेन्द्र सवन्नी — प्रभारी

- लक्ष्मी वर्मा — सह-प्रभारी

- चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी — सह-प्रभारी

 

दुर्ग – नगर निगम रिसाली

 

- अनुराग सिंह देव — प्रभारी

- श्वेता शर्मा — सह-प्रभारी

- आसु चंद्रवंशी — सह-प्रभारी

 

दुर्ग – नगर निगम भिलाई-चरौदा

 

- नीलू शर्मा — प्रभारी

- मीनल चौबे — सह-प्रभारी

- सूर्यकांत राठौर — सह-प्रभारी

 

दुर्ग – नगरपालिका जामुल

 

- राजीव अग्रवाल — प्रभारी

- अलका बाघमारे — सह-प्रभारी

- अशोक साहू — सह-प्रभारी

 

बेमेतरा – नगर पंचायत मारो

 

- राजा पाण्डेय — प्रभारी

- डॉ. रतन जगड़े — सह-प्रभारी

- देवकुमारी चंद्रवंशी — सह-प्रभारी

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – नगरपालिका खैरागढ़

 

- लाभचंद वाघना — प्रभारी

- ओमप्रकाश जोशी — सह-प्रभारी

- किरण साहू — सह-प्रभारी

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – नगरपालिका सारंगढ़

 

- रजनीश सिंह — प्रभारी

- उमेश अग्रवाल — सह-प्रभारी

- पूनम सोलंकी — सह-प्रभारी

 

सूरजपुर – नगर पंचायत प्रेमनगर

 

- ललनप्रसाद सिंह — प्रभारी

- शकुंतला सिंह पोर्ते — सह-प्रभारी

- अंबिकेश केशरी — सह-प्रभारी

 

कोरिया – नगरपालिका बैकुंठपुर

 

- बाबूलाल अग्रवाल — प्रभारी

- मंजूषा भगत — सह-प्रभारी

- डमरू बेहरा — सह-प्रभारी

 

कोरिया – नगरपालिका शिवपुरचरचा

 

- अनिल केशरवानी — प्रभारी

- फुलेश्वरी सिंह — सह-प्रभारी

- रितेश गुप्ता — सह-प्रभारी

 

उत्तर बस्तर कांकेर – नगर पंचायत नरहरपुर

 

- नीलकंठ टेकाम — प्रभारी

- किरण उसेंडी — सह-प्रभारी

- प्रीतेश गांधी — सह-प्रभारी

 

सुकमा – नगर पंचायत कोंटा

 

- रामाश्रय सिंह — प्रभारी

- संग्राम सिंह राणा — सह-प्रभारी

- जमुना मांझी — सह-प्रभारी

 

बीजापुर – नगर पंचायत भैरमगढ़

 

- चैतराम अटामी — प्रभारी

- पायल गुप्ता — सह-प्रभारी

- दीपक वाजपेयी — सह-प्रभारी

 

बीजापुर – नगर पंचायत भोपालपटनम

 

- जी. वेंकटेश्वर राव — प्रभारी

- जानकी कोसा — सह-प्रभारी

- श्रीनिवास मुदलियार — सह-प्रभारी

 

भाजपा की ओर से इन पदाधिकारियों को संबंधित नगरीय निकायों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है। अब आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos