Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

2 अक्टूबर के अवकाश के चलते 30 सितंबर को एक साथ बनेंगे दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
30 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

2 अक्टूबर के अवकाश के चलते 30 सितंबर को एक साथ बनेंगे दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र

 

महासमुंद, 28 सितंबर 2026। जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद) में संचालित मेडिकल बोर्ड की सेवाओं में 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के कारण अस्थायी बदलाव किया गया है।

 

मेडिकल बोर्ड द्वारा सामान्यतः प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया की जाती है। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को हितग्राहियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं।

 

संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उस दिन होने वाली मेडिकल बोर्ड संबंधी सेवाओं को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

 

इसके तहत दिव्यांग प्रमाणपत्र तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र से संबंधित कार्य 30 सितंबर 2026, बुधवार को एक साथ किया जाएगा। यह व्यवस्था केवल 30 सितंबर 2026 के लिए लागू रहेगी।

 

दिव्यांग प्रमाणपत्र अथवा मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने वाले हितग्राहियों से निर्धारित तिथि को मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos