Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

24 सितम्बर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
44 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

       हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

24 सितम्बर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

 

10वीं-12वीं, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक युवाओं के लिए मौका

 

महासमुंद, 11 सितम्बर 2026। जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा 24 सितम्बर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा करीब 200 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले के विभिन्न आईटीआई में मोबिलाइजेशन काउंसलिंग शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आवेदक रोजगार मेले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ अपना पंजीयन भी करा सकेंगे।

 

इन तारीखों में होंगे काउंसलिंग शिविर

 

- 17 सितम्बर — आईटीआई पिथौरा

- 18 सितम्बर — आईटीआई बागबाहरा

- 21 सितम्बर — आईटीआई बसना

- 22 सितम्बर — आईटीआई सरायपाली

 

इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर

 

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य नियोजकों द्वारा भर्ती की जाएगी।

 

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसके अलावा अन्य नियोजकों के उपस्थित होने पर उन्हें भी रोजगार मेले में शामिल किया जाएगा।

 

अभ्यर्थी ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें

 

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

 

ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी

 

साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। रिक्त पदों की संख्या, पदवार योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट "erojgar.cg.gov.in" (https://reference-url-citation.invalid/0) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला अपने कौशल और योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos