78 हजार की नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

78 हजार की नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin
Admin
51 Views 5 Min Read 0 Comments
78 हजार की नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के पैकिन गांव में 78,300 रुपये नकद और मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने पड़ोसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम में से 35,500 रुपये, चोरी के पैसों से खरीदे गए 3,475 रुपये के कपड़े और उनकी रसीद बरामद की है।

 

प्रार्थी मिनकेतन मिश्रा ने 20 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त को वह कृषि कार्य के लिए खेत गया था। वापस लौटने पर घर में रखे 78,300 रुपये और मोबाइल फोन गायब मिले। मामले में पड़ोसी लक्ष्यपाल उर्फ विजय झाकर पर संदेह जताया गया।

 

पुलिस पूछताछ में विजय ने अपने दो साथियों जितेन्द्र यादव और दशरथ मुण्डा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के अनुसार, विजय घर में गेट से कूदकर अंदर गया, जबकि दोनों साथी बाहर निगरानी कर रहे थे। कमरे से नकदी और मोबाइल लेकर तीनों फरार हो गए।

 

चोरी के बाद आरोपी छुईपाली शराब भट्ठी पहुंचे, जहां शराब पीने के बाद सागरपाली स्थित विकास कपड़ा दुकान से कपड़े खरीदे। इसके बाद चोरी की रकम से पार्टी की और विजय ने दोनों साथियों को 9-9 हजार रुपये बांटे। चोरी का मोबाइल तालाब में फेंकने की बात भी आरोपी ने पुलिस को बताई।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35,500 रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदे कपड़े और रसीद बरामद की है। तीनों आरोपियों को 21 अगस्त को अपराध क्रमांक 92/26, धारा 305(A), 331(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. लक्ष्यपाल उर्फ विजय झाकर, उम्र 22 वर्ष

2. जितेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष

3. दशरथ मुण्डा, उम्र 45 वर्ष

 

स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी

हमर प्रदेश — hamarpradeshcg.com

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos