Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 BREAKING NEWS चंदनडीह में जलभराव से रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती

 

दुर्ग। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित है। जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यातायात का दबाव कम करने और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारी एवं अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

🚛 निर्धारित वैकल्पिक मार्ग

1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:

अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:

अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन:

अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन:

उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग।

⚠️ आम नागरिकों से अपील

 

🔹 रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।

🔹 संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

🔹 यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।

🔹 अनावश्यक रूप से जलभराव वाले प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें।

🔹 वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos