✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। एलाड़मड़गु कैंप के पास IED को निष्क्रिय करने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोंटा से बेहतर उपचार के लिए तेलंगाना के भद्राचलम स्थित हायर सेंटर ले जाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को एक IED मिला। बम निरोधक टीम द्वारा IED को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।
घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया।
घायल जवानों की स्थिति
- ASI एम.के. तिवारी (ATT टीम) — गंभीर चोट
- ASI अनीश खान (CRPF 50वीं वाहिनी) — गंभीर चोट
- निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा (ATT टीम) — सामान्य चोट
- प्र.आर. कुलदीप राज (CRPF 50वीं वाहिनी) — सामान्य चोट
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!