CG में सड़क व्यवस्था की खुली पोल,गड्ढे के आगे ग्रामीणों का देसी जुगाड़, जिम्मेदार कब जागेंगे?
Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CG में सड़क व्यवस्था की खुली पोल,गड्ढे के आगे ग्रामीणों का देसी जुगाड़, जिम्मेदार कब जागेंगे?

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
CG में सड़क व्यवस्था की खुली पोल,गड्ढे के आगे ग्रामीणों का देसी जुगाड़, जिम्मेदार कब जागेंगे?

CG में सड़क व्यवस्था की खुली पोल,गड्ढे के आगे ग्रामीणों का देसी जुगाड़, जिम्मेदार कब जागेंगे?

 

जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी। अर्जुनी-झुझराकसा नाला मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बना विशाल गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। यह मार्ग जामगांव को कांकेर जिले से जोड़ता है और रोजाना सैकड़ों वाहन, ग्रामीण व स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं।

 

गड्ढे के चलते ग्रामीणों ने बांस और बल्ली से जुगाड़ का स्टॉपर लगाकर रास्ते को सुरक्षित करने की कोशिश की है। कांकेर जिले तक पहुंचने का यह प्रमुख और सुगम मार्ग होने के बावजूद इसकी बदहाल स्थिति लोगों के लिए खतरे से कम नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos