✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रक एवं ट्रेलर के आवागमन में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने CISF मुख्यालय, भिलाई में DIG श्री चंदन झा से मुलाकात की। इस दौरान वाहनों के सुचारु आवागमन और ट्रांसपोर्टरों को हो रही परेशानियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू जी’ ने BSP के विभिन्न गेटों पर VTS, सर्वर तथा वाहनों की IN-OUT प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन तकनीकी एवं परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण परिवहन व्यवस्था में होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया।
समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्लांट के गेटों पर आ रही समस्याओं का समाधान करना, वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाना और ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करना रहा। अधिकारियों के साथ समस्याओं के निराकरण के संभावित उपायों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर CISF कमांडेंट श्री कुंवर बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से महासचिव श्री मलकीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, संरक्षक श्री महेंद्र सिंह, श्री बलजिंदर सिंह तथा सचिव श्री शाहनवाज़ कुरैशी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषयों को प्रमुखता से रखा।
भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
ट्रांसपोर्टरों के हित में सदैव प्रतिबद्ध।
**हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़**

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!