Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 CRIME BREAKING : 20 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, गबन का मामला दर्ज

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
40 Views 5 Min Read 0 Comments
🚨 CRIME BREAKING : 20 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, गबन का मामला दर्ज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ज्वेलरी वर्कशॉप से करीब 20 लाख रुपये कीमत का 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। वर्कशॉप संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🔴 आभूषण बनाने के लिए दिया गया था सोना

जानकारी के मुताबिक माँ महालक्ष्मी ज्वेलरी वर्कशॉप के संचालक तापस सामंत ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी एक ज्वेलरी कारीगर को आभूषण तैयार करने के काम के लिए करीब 150 ग्राम सोना दिया गया था।

आरोप है कि कारीगर ने काम पूरा करने के बाद सोना वापस करने के बजाय उसे लेकर कथित तौर पर फरार हो गया। सोने की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

🔎 पुलिस ने दर्ज किया गबन का मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद वर्कशॉप संचालक ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ गबन का अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ-साथ वर्कशॉप में सोने के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी फिलहाल कहां है और सोना लेकर किस स्थान पर गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos