Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

DRI की बड़ी कार्रवाई: 700 किलो से अधिक गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; दो ट्रकों से मिली करोड़ों की खेप

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
63 Views 5 Min Read 0 Comments
DRI की बड़ी कार्रवाई: 700 किलो से अधिक गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; दो ट्रकों से मिली करोड़ों की खेप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। गांजा तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर सीमा क्षेत्र से 700 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों को जब्त कर ट्रक ड्राइवर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, DRI को गांजा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी।

इसी दौरान आंध्र प्रदेश पासिंग के दो ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद DRI ने दोनों ट्रकों को जब्त करते हुए मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

DRI की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

करीब 35 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली गांजे की खेप की बरामदगी को DRI की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। एजेंसी मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos