✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
70 लाख ग्राहकों में अब तक नहीं हुआ e-KYC, एजेंसी पहुंचने पर पहले कराना होगा सत्यापन; 1 सितंबर से कार्रवाई और सख्त होने के संकेत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गैस कनेक्शन की e-KYC को लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने सख्ती शुरू कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से गैस कनेक्शन के लिए अनिवार्य किए गए e-KYC सत्यापन की समय सीमा 23 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद प्रदेश में करीब 70 लाख गैस ग्राहकों में 6 लाख से अधिक ने अब तक e-KYC नहीं कराया है।
e-KYC पूरा नहीं कराने वाले ग्राहकों के गैस कनेक्शन को पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से ब्लॉक किया जा रहा है। इसका सीधा असर सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर दिखाई दे रहा है। कई ग्राहकों को ऑनलाइन गैस बुकिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
🏠 एजेंसी पहुंचकर कराना होगा सत्यापन
जिन ग्राहकों ने अब तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें गैस एजेंसी पहुंचकर पहले अपना सत्यापन कराने के लिए कहा जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कनेक्शन से जुड़ी सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।
पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार 1 सितंबर से कार्रवाई और सख्त की जा सकती है। ऐसे में जिन ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल हो पा रही है, उनकी बुकिंग भी आगे चलकर बंद की जा सकती है।
📌 ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना
गैस उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि यदि उन्होंने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर e-KYC सत्यापन पूरा करा लें, ताकि भविष्य में सिलेंडर बुकिंग और गैस कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में परेशानी न हो।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!