JB Hospital में सफल जटिल सर्जरी: महिला की बच्चेदानी से निकला 05 किलो का ट्यूमर
JB Hospital Saraipali में एक महिला का जटिल ऑपरेशन कर उसकी बच्चेदानी से करीब 05 किलोग्राम वजन का बड़ा ट्यूमर निकाला गया। यह ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रेनू वशिष्ठ एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक कियाi गया।
जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से पेट से संबंधित परेशानी और बढ़ते हुए आकार के कारण चिकित्सकीय जांच एवं उपचार के लिए JB Hospital लाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर बच्चेदानी से विशाल ट्यूमर को बाहर निकाला।
ऑपरेशन के दौरान निकाले गए ट्यूमर का वजन लगभग 05 किलोग्राम बताया गया है। सफल सर्जरी के बाद महिला चिकित्सकों की निगरानी में है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
डॉ. रेनू वशिष्ठ की टीम ने संभाला जटिल केस
इस सफल ऑपरेशन में डॉ. रेनू वशिष्ठ (MBBS, DNB – Obstetrics & Gynecology) , डॉ. जोसेफ डेविस विशेषज्ञ क्रिटिकल केयर मेडिसिन एनेस्थीसियोलॉजिस्ट M.B.B.S., D.A. OT Staff ( Rajkumar Soni, Uma Chouhan, Kamla Bhoi , Sasmita Suna एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़े आकार के ट्यूमर के कारण यह केस चिकित्सकीय रूप से चुनौतीपूर्ण था, जिसे टीम ने विशेषज्ञता और सावधानी के साथ पूरा किया।
📍 स्थान — सरायपाली
✍️ रिपोर्टर — प्रद्युम्न शर्मा
HamarPradeshCG.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!