LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद बुक करा सकेंगे अगला सिलेंडर
Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद बुक करा सकेंगे अगला सिलेंडर

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
40 Views 5 Min Read 0 Comments
LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद बुक करा सकेंगे अगला सिलेंडर

LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद बुक करा सकेंगे अगला सिलेंडर

 

बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घुटकू स्थित भारत गैस एजेंसी की ओर से ग्रामीणों को जानकारी दी गई है कि ग्रामीण वितरकों से जुड़े ग्राहकों के लिए अगली LPG रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।

 

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्रामीण उपभोक्ता पिछली रिफिल बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इससे अधिक गैस खपत वाले परिवारों को पहले की तुलना में कम समय में अगली रिफिल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि अगली बुकिंग करने से पहले अपनी पिछली रिफिल की तारीख जरूर जांच लें, ताकि निर्धारित अवधि को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

 

ग्रामीण गैस वितरकों को जानकारी पहुंचाने के निर्देश

 

नए बुकिंग अंतराल को लेकर ग्रामीण गैस वितरकों को अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बुकिंग केंद्रों, वितरक कार्यालयों और डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों के माध्यम से ग्राहकों को नए नियम की जानकारी देने को कहा गया है।

 

इसके साथ ही बुकिंग के बाद सिलेंडर की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने और स्टॉक, परिवहन या तकनीकी समस्या होने पर उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी देने की बात कही गई है।

 

कर्मचारियों को भी दी जा रही जानकारी

 

वितरण व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को भी 25 दिन के नए अंतराल की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बुकिंग के दौरान ग्राहकों को सही जानकारी मिल सके और किसी तरह का भ्रम न रहे।

 

ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि LPG रिफिल बुक करते समय निर्धारित 25 दिन के अंतराल का ध्यान रखें। बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े विवरण सुरक्षित रखने तथा किसी समस्या की स्थिति में संबंधित गैस वितरक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

रिपोर्ट: संजय कुमार शुक्ला, बिलासपुर छत्तीसगढ़

मो.: 9399884734

 

स्रोत: हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos