Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

SECL में धूमधाम से मना विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी का जन्मदिन: 75 श्रमवीरों को मिला 'विश्वकर्मा अवार्ड्स', स्वच्छता दूत भी हुए सम्मानित

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
18 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दोहरे अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में भव्य ‘द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स’ समारोह का आयोजन किया गया। खदानों के मुहाने से लेकर भारी मशीनों के संचालन और तकनीकी प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 75 श्रमवीरों (नियमित एवं संविदा कर्मियों) को मंच से सम्मानित कर उनके समर्पण को सराहा गया।

सृजन और राष्ट्र निर्माण के संवाहक हैं हमारे श्रमिक: निदेशक बिरंची दास

कार्यक्रम में SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी/योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए निदेशक बिरंची दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा कर्म, कौशल और सृजन के शाश्वत प्रतीक हैं। खदानों में दिन-रात पसीना बहाने वाले हमारे श्रमिक देश की ऊर्जा सुरक्षा की असली रीढ़ हैं। पीएम मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती पर जमीनी स्तर पर काम करने वाले इन कर्मचारियों का सम्मान करना कंपनी के लिए गर्व का विषय है।

केंद्रीय कोयला मंत्री का संदेश पढ़ा गया

समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा कोयला कामगारों के लिए भेजा गया विशेष संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने अपने संदेश में भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास में कोयला कर्मियों के कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण की सराहना की।

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: सफाई कर्मियों का भी बढ़ा मान

‘स्वच्छता ही सेवा’ और स्पेशल कैम्पेन 6.0 के अंतर्गत कंपनी ने मुख्यालय व कार्यस्थलों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने वाले सफाई कर्मियों को भी मंच पर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यस्थलों पर ई-वेस्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड्स के सुव्यवस्थित रखरखाव, स्क्रैप निस्तारण और स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया गया।

इस गरिमामय आयोजन में संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघों व विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, विभागाध्यक्ष और SECL के विभिन्न operational क्षेत्रों से आए अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos