✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
*सूरजपुर।* अंबिकापुर-जरही मार्ग पर बंशीपुर से बगड़ा जाने वाले मुख्य चौक के पास भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर की ओर से आ रही छाबड़ा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 16 H 0206 ने सामने से आ रहे नीले रंग के ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में ट्रैक्टर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान शिव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि प्रदीप, दामेश्वर और वंशधारी का इलाज जारी है।
भटगांव पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने भटगांव अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!