हमर प्रदेश सीजी न्यूज
रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
*अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश - छात्र-छात्राओं ने दी लोकतंत्र मजबूत बनाने की अपील*
मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए आज अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय अमलीपदर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के संयुक्त तत्वावधान में यह रैली आयोजित हुई।
रैली के माध्यम से आम नागरिकों और छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया और बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
*शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित -*
मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!