Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर खिले श्रद्धालुओं के चेहरे, 330 से अधिक लोगों को मिला तीर्थ यात्रा का लाभ

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
4 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर खिले श्रद्धालुओं के चेहरे, 330 से अधिक लोगों को मिला तीर्थ यात्रा का लाभ

 

श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हुई वर्षों पुरानी मनोकामना, यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने साझा किए भावुक अनुभव

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2026। किसी की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई, तो किसी के लिए भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन जीवन का अविस्मरणीय पल बन गए। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक संतुष्टि का माध्यम बन रही है। योजना के तहत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 30 श्रद्धालु 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय तीर्थ यात्रा कर अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वापस लौट आए हैं। जिले में अब तक 330 से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के अंतर्गत चयनित श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित तरीके से तीर्थ यात्रा पर भेजा गया था। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था।

 

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी किया। यात्रा में आवागमन, भोजन और दर्शन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

 

वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी, भावुक हुए मनोहर लाल साहू

 

पवनी निवासी श्री मनोहर लाल साहू के लिए यह यात्रा बेहद खास रही। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें रेलगाड़ी से दूसरे राज्य जाकर भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हुई है। यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और दर्शन की व्यवस्थाएं अच्छी रहीं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। श्री साहू ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

निःशुल्क यात्रा से वृंदा यादव को मिला दर्शन का सौभाग्य

 

सारंगढ़ निवासी श्रीमती वृंदा यादव ने अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क यात्रा के कारण उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का अवसर मिला।

 

श्रीमती यादव के अनुसार, यात्रा के दौरान भोजन, आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था थी। उन्होंने इस योजना को श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बताते हुए राज्य शासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

वरिष्ठ नागरिकों की आस्था को मिल रहा सहारा

 

श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से स्वयं तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना वर्षों से संजोई गई धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्रदान कर रही है।

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में योजना के माध्यम से अब तक 330 से अधिक नागरिकों को तीर्थ दर्शन का लाभ मिल चुका है। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के अनुभव इस बात को सामने लाते हैं कि ऐसी पहल लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है।

 

श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किए जाने के अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी श्री विनय तिवारी सहि

त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos