रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
डभरा। डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध बिजली कनेक्शन की वजह से हुए हादसे में एक युवक की दुखद मौत हो गई। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से रोहित कुमार बरेठ नामक युवक की मौके पर ही जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डभरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा (उम्र 60 वर्ष) ने अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर खुले तारों में करंट दौड़ा रखा था। असावधानीपूर्वक फैलाए गए इन तारों की चपेट में आने से रोहित कुमार बरेठ बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और 60 वर्षीय आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा को हिरासत में ले लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!