✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
अवैध मुरूम उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जब्त कर किया सील
रामपुर में सड़क निर्माण के लिए मुरूम उत्खनन के दौरान हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत होगी आगे की कार्रवाई
महासमुंद, 21 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने ग्राम झगरेनडीह से कुशभांठा तक सड़क निर्माण के लिए रामपुर स्थित शासकीय/निजी भूमि से मुरूम का उत्खनन किए जाने के दौरान कार्रवाई की। मौके पर मुरूम उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया गया।
बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत उक्त सड़क का निर्माण कार्य दीपक अग्रवाल कंपनी, शिवरीनारायण द्वारा किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत की जाएगी।
जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
खनिज विभाग की इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश, सहायक खनिज अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार साहू तथा सिपाही प्रशांत कालू एवं मनीष ढीढी उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!