Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
30 Views 5 Min Read 0 Comments
अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई

✍️केशव साहू राजनादगांव जिला ब्यूरो हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपी रवि शेंडें (29 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 09 भीमनगर, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है।

 

मुखबिर की सूचना पर बधियाटोला-छिरपानी रोड पुलिया के पास रेड कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से 05 नग सिम्बा बीयर (3.250 बल्क लीटर) एवं 20 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की (3.600 बल्क लीटर) बरामद की गई। कुल 6.850 बल्क लीटर शराब, कीमत ₹3,450/- जब्त की गई।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos