✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक आरक्षक द्वारा निजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक वेद नारायण राम हृदय संबंधी सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि बीमारी को लेकर मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!