✍🏻 हमर प्रदेश ब्लॉक रिपोर्टर - आशीष यादव रतनपुर
बिलासपुर/संबलपुर। 21 सितंबर 2026 की रात करीब 02:35 बजे संबलपुर-बिलासपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। रायपुर की ओर से कोरबा जा रहा ट्रेलर-डम्पर CG10BU9130 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर-डम्पर CG22AJ2390 से जोरदार तरीके से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीआईएमएस अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
लापरवाही ने बढ़ाया हादसे का खतरा!
प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक की लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग की बात सामने आई है। साथ ही चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, शराब के नशे में होने की पुष्टि मेडिकल जांच और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
सड़क पर खड़ा वाहन बना हादसे की वजह?
हादसे में जिस ट्रेलर-डम्पर CG22AJ2390 से टक्कर हुई, उसके सड़क पर खड़े होने की परिस्थितियों की भी जांच जरूरी है। आखिर भारी वाहन वहां किस स्थिति में खड़ा था और क्या वह सुरक्षित तरीके से पार्क किया गया था—इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
फिलहाल हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों, वाहनों की स्थिति और चालक की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।
रात के सन्नाटे में हुई इस भीषण टक्कर ने एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!