स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट| हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ बस्तर
आम जगह में चाकू लहराकर गुंडागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*जगदलपुर, दिनांक - 10.09.2026 -* बस्तर पुलिस ने आम जगह में चाकू दिखाकर दहशत फैलाने और गुंडागर्दी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
नाम आरोपी :
*रोनित बघेल उर्फ खरगोश पिता लखीराम बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्हार पारा गुरु घासीदास वार्ड जगदलपुर*
घटना का विवरण -
थाना बोधघाट में प्रार्थी कुरसो सोना निवासी कुम्हार पारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10.09.26 की सुबह उसके ऑटो के पीछे कुम्हार पारा निवासी रोनित उर्फ खरगोश नशा कर रहा था। प्रार्थी द्वारा नशा करने से मना करने पर आरोपी आवेश में आ गया और मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने बांस के डंडे से मारकर प्रार्थी को चोट पहुंचाई और अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराते हुए बोला "तू मुझे नशा करने से मना करने वाला कौन होता है" कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई -
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई।
टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी रोनित बघेल उर्फ खरगोश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और बांस का डंडा जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
*कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका -*
निरीक्षक - टामेश्वर चौहान
उ.नि. - लोकेश्वर नाग
स.उ.नि - दिनेश उसेंडी
प्र.आर. - मयाराम कश्यप
आरक्षक - होरी लाल आर्मो
बस्तर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!