✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
महासमुंद में जलेगा ‘सेवा संकल्प’ का दीया, 6 लाख दीपों से रोशन होगा जिला
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी रहेंगी विशिष्ट अतिथि, जनभागीदारी से बनेगा यादगार आयोजन
महासमुंद, 16 सितम्बर 2026। सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिक सेवा एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प लेंगे।
कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी विशिष्ट गणमान्य नागरिक के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी आयोजन में सहभागिता करेंगे।
शाम 7 बजे एक साथ रोशन होंगे करीब 6 लाख दीप
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर की शाम 7 बजे जिलेभर में लगभग 6 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति नागरिकों की सहभागिता एवं संकल्प का प्रतीक होगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन को लेकर जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
जनभागीदारी बनेगी आयोजन की खास पहचान
‘आशीर्वाद का दीया’ महज दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने वाला सामूहिक आयोजन होगा। जिलेभर में एक साथ जलने वाले दीप सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के संकल्प को एकजुट स्वर देंगे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!