✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद, 11 सितम्बर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील बंद वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयर हाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। अपर कलेक्टर श्रीमती ठाकुर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!