Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट संपन्न, जिले के 6286 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
34 Views 5 Min Read 0 Comments
एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट संपन्न, जिले के 6286 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

 एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट संपन्न, जिले के 6286 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बेहतर तैयारी से छात्रवृत्ति पाने की राह होगी आसान

जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026 /* जिले में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) की तैयारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़ा कदम उठाया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में गुरुवार को द्वितीय मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इससे पहले 20 अगस्त को प्रथम मॉक टेस्ट आयोजित किया गया था।

इस मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाती है।

7 ब्लॉकों में 6286 छात्र शामिल

जिले के सातों विकासखंडों से कुल 6967 पात्र विद्यार्थियों में से 6286 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 681 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

विकासखंडवार उपस्थिति का विवरण इस प्रकार रहा 

- बस्तर: 1610 में से 1517 उपस्थित, 93 अनुपस्थित
- बकावंड: 1318 में से 1232 उपस्थित, 86 अनुपस्थित
- जगदलपुर: 1098 में से 990 उपस्थित, 108 अनुपस्थित
- लोहंडीगुड़ा: 966 में से 827 उपस्थित, 139 अनुपस्थित
- तोकापाल: 849 में से 780 उपस्थित, 69 अनुपस्थित
- दरभा: 682 में से 587 उपस्थित, 95 अनुपस्थित
- बास्तानार: 444 में से 353 उपस्थित, 91 अनुपस्थित

जिला प्रशासन के इस प्रयास से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मुख्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का बेहतरीन मौका मिला है, जिससे वे भविष्य में बेहतर परिणाम ला सकेंगे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos