Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एलसीआईटी कॉलेज में 'वेनिस कार्निवल - द वेलकम गाला' का भव्य आयोजन* ;  💠 *मुख्य अतिथि आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र*

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
63 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

💠 एलसीआईटी कॉलेज में 'वेनिस कार्निवल - द वेलकम गाला' का भव्य आयोजन ; 

💠 *मुख्य अतिथि आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र*

 

          आज दिनांक 25.08.2026 को एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस (संबद्ध: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर) के कला एवं मानविकी विभाग (Department of Arts & Humanities) द्वारा नवागत विद्यार्थियों के स्वागत हेतु 'वेनिस कार्निवल - द वेलकम गाला' (Venice Carnival - The Welcome Gala) का गरिमामयी एवं भव्य आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया।

            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्रगीत, राज्यगीत के मधुर स्वर के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत श्रीफल, पौधा, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।

 

            इस अवसर पर एलसीआईटी के चेयरमैन श्री प्रमोद जैन जी , ट्रस्टी मैडम, उपकार सर, अभिनव सर, पटनायक सर, त्यागी सर, मनीष सिन्हा सर, एनसीसी अधिकारी, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य (Faculty Members) तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

*मुख्य अतिथि आईजी श्री गर्ग की प्रेरणादायिनी उद्बोधन* ;

*मानविकी (Arts & Humanities) विषयों का महत्व व प्रशासनिक उपयोगिता*

मुख्य अतिथि आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में मानविकी के विभिन्न विषयों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश की प्रशासनिक (UPSC/CGPSC) व पुलिस सेवाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास (History), भूगोल (Geography), समाजशास्त्र (Sociology), भाषा (हिंदी, अंग्रेजी व मातृभाषा) और अर्थशास्त्र (Economics) विषयों की अग्रणी भूमिका रहती है:

*जीवन और सफलता के मूल मंत्र*

*विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए आईजी श्री गर्ग ने सफलता के व्यावहारिक सूत्र साझा किए* :

• स्वयं को बेहतर बनाएं: किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के बजाय अपनी लकीर लंबी खींचें। ईर्ष्या त्यागकर आत्म-विकास पर ध्यान दें।

• ज्ञान का विस्तार व सहकारिता: ज्ञान बांटने से बढ़ता है। सहपाठियों व मित्रों का सहयोग करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

• चरित्र एवं अनुशासन: अपनी पहचान केवल अंकसूची (Marks) तक सीमित न रखें। आपका चरित्र, अनुशासन और सही प्रश्न पूछने का कौशल ही आपकी वास्तविक पहचान बनाएगा।

• मेहनत व स्मार्ट रणनीति : कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन इसके साथ स्मार्ट वर्क, एकाग्रता और सही रणनीति अत्यंत आवश्यक है।

• समय का मूल्य: समय अमूल्य है; बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता, इसलिए समय का सदुपयोग करें।

*सामाजिक जिम्मेदारी, यातायात सुरक्षा, रिसर्च एवं एनसीसी कैडेट्स का सम्मान*

            आईजी श्री गर्ग ने यातायात सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि टू-व्हीलर चलाते समय केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिजनों की जीवन सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों को निभाने की अपील की।

 

            उन्होंने स्पष्ट किया कि रिसर्च केवल साइंस तक सीमित नहीं है। समाजशास्त्र के विद्यार्थी नशे व ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रभावों पर शोध कर सरकार को प्रभावी नीति-निर्माण (Policy Making) में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं में राष्ट्रप्रेम व सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु प्रेरणादायक फिल्में देखने का सुझाव दिया।

           कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आईजी श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा एनसीसी के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बेहतर उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रमाण पत्र (Certificates) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

          समारोह के समापन पर एलसीआईटी के चेयरमैन श्री प्रमोद जैन जी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा सभी नवागत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos