Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एशियन गेम्स में भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण, ईरान को 37-34 से हराया; छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

नई दिल्ली/नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 26 सितंबर को जापान के टोकाई सिटी में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने पहले हाफ में 22-16 की बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की, लेकिन भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने पक्ष में रखते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

 

इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। फाइनल के निर्णायक दौर में संजू देवी की सुपर रेड ने भारत को अहम बढ़त दिलाने में मदद की।

 

संजू देवी के शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं और विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणा का विषय बनी है। संजू इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए प्रभावी प्रदर्शन कर चुकी हैं और 2025 महिला कबड्डी विश्व कप में भी उनके प्रदर्शन की चर्चा रही थी।

 

भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस स्वर्णिम सफलता पर संजू देवी सहित पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का क्षण है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos