Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ऑनलाइन सट्टा एप केस में विकास गर्ग पर शिकंजा, 21 अगस्त तक ED रिमांड

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
48 Views 5 Min Read 0 Comments
ऑनलाइन सट्टा एप केस में विकास गर्ग पर शिकंजा, 21 अगस्त तक ED रिमांड

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विकास गर्ग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 14 दिनों की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीन दिन की अतिरिक्त कस्टोडियल रिमांड की मांग की। अदालत ने मांग मंजूर करते हुए विकास गर्ग को 21 अगस्त तक ED की रिमांड पर भेज दिया है।

 

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम इस दौरान विकास गर्ग से ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी। 21 अगस्त को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

 

14 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

 

ईडी के अधिवक्ता सौरभ कुमार पांडे के अनुसार, विकास गर्ग को कथित ऑनलाइन बेटिंग एप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 14 जुलाई को दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था।

 

जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में ऑनलाइन सट्टा एप से होने वाली कथित अवैध कमाई को अलग-अलग माध्यमों से निवेश किए जाने की जांच की जा रही है। विकास गर्ग को EBIX Inc. का चेयरमैन बताया गया है।

 

940 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप

 

ईडी की जांच में विकास गर्ग पर ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए कथित तौर पर करीब 940 करोड़ रुपये की अवैध कमाई से जुड़े होने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उनका कथित कनेक्शन हरिशंकर टिंबरेवाल से भी सामने आया है।

 

ईडी का आरोप है कि टिंबरेवाल के माध्यम से प्राप्त रकम को अलग-अलग विदेशी कंपनियों के जरिए निवेश किया जाता था। कथित तौर पर इस रकम को शेयर बाजार, शेयर कैपिटल और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) जैसे माध्यमों से भारतीय अर्थव्यवस्था में लगाने की कोशिश की गई।

 

स्काई एक्सचेंज की भी जांच

 

जांच एजेंसी के मुताबिक, विकास गर्ग से स्काई एक्सचेंज नामक एप से जुड़े लेन-देन को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से प्राप्त धन को विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर करने के बाद उसे निवेश के रूप में दिखाया जाता था।

 

फिलहाल ईडी की पूछताछ जारी है और मामले में वित्तीय लेन-देन, कंपनियों, निवेश तथा अन्य कथित कड़ियों की जांच की जा रही है। 21 अगस्त को विकास गर्ग को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos