Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 *ऑपरेशन निश्चय- पलसापाली चेक पोस्ट पर एक अंतर- राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
42 Views 5 Min Read 0 Comments
 *ऑपरेशन निश्चय- पलसापाली चेक पोस्ट पर एक अंतर- राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार।*

✍️स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज 

 

*वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन मे 13 किलो अवैध गांजा बरामद।*

*गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त वाहन सहित कुल 11 लाख 50 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।*

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बैरियर में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना बसना पुलिस बल पलसापाली बैरियर पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति में आ रही एक बोलेरो वाहन (क्रमांक MH 21 V 0435) को रोककर चेक किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गीताराम ओटे पिता बंसी ओटे (उम्र 39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजी नगर (महाराष्ट्र)।का रहने वाला बताया। वाहन की बारीकी से तलाशी लेने पर उसमें से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बसना में विधि सम्मत कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- गीताराम ओटे पिता बंसी ओटे (उम्र 39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजी नगर (महाराष्ट्र)।

 

*जप्त संपत्ति-*

01- 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 6,50,000 रूपये)।

02- परिवहन में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन (कीमती लगभग 5,00,000 रूपये)।

 

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 11 लाख 50 हजार रूपये।*

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos