✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट रिपोर्टर संतन दास
*दो KTM ड्यूक-250 बाइक, चार तस्कर और 10.470 किलो गांजा; अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की कार्रवाई*
*सोनपुर से वर्धा तक गांजा पहुंचाने स्पीड बाईक से भागने की कोशिश नाकाम।*
*तस्करो के दो मोटर सायकल और 05 मोबाईल सहित कीमती 07 लाख 93 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।*
*सघन वाहन चेकिंग व क्विक एक्शन से तस्करो को पकड़ने में मिली सफलता।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत दिनांक 27.10.2026
को थाना बसना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से दो केटीएम ड्यूक-250 (क्रमांक MH-01/ DC-5194 व MH-32/ AQ- 0464) स्पीड बाईक में सवार 04 व्यक्तियो को पुलिस टीम ने आते हुए देखा। उक्त बाईकर्स एकाएक पुलिस चेकिंग को देखकर हड़बड़ा गए और तत्काल अपने बाईक को वापस पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। दोनो बाईकर्स के संदिग्ध हरकतो को देखते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल उनका पीछा कर कुछ दूरी के बाद दोनों बाईक में सवार चारों व्यक्तियों को घेरकर रोका गया और पूछताछ व जाँच पड़ताल किया गया। चारो ने अपना निवास पता जिला वर्धा (महाराष्ट्र) का होना बताया। सभी की तलाशी लेने पर उनके कब्जे में रखे दो पिट्ठू बैग मे कुल 10.470 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वे उक्त गांजा को सोनपुर (ओडिशा) से लाकर बिक्री हेतु वर्धा (महाराष्ट्र) लेकर जा रहे थे। मामले में चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बसना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)B के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तार आरोपीगण-*
01- गणेश खुंटे पिता गमाजी खुंटे (उम्र 24 साल), निवासी गांधीनगर आर व्ही नाका वर्धा, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र)।
02- प्रज्वल गावडे पिता गजानंद गावडे (उम्र 25 साल), निवासी बोरेगांव मेथे, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र)।
03- अमन कुडमथे पिता रामचन्द्र कुडमथे (उम्र 25 साल), निवासी संत तुकाराम वार्ड, रामनगर वार्ड क्रमांक 20 वर्धा, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र)।
04- स्वपनिल आडे पिता कुण्डलीक आडे (उम्र 25 साल), निवासी संत तुकाराम वार्ड, रामनगर वार्ड क्रमांक 20 वर्धा, थाना व जिला वर्धा (महाराष्ट्र)।
*जप्त संपत्ति-*
01- 10.470 किलोग्राम गांजा कुल कीमती 5,23,500 रूपये)।
02- दो मोटर सायकल कुल कीमती 1,60,000 रूपये)।
03- 05 नग टच स्क्रीन मोबाईल कुल कीमती 1,10,000 रूपये।
*जप्त संपत्ति की कुल कीमत 07 लाख 93 हजार 500 रूपये (7,93,500/- रूपये)।*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!