Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ऑपरेशन प्रहार' के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइकिल रिक्शा में अवैध कबाड़ खपाने निकले दो शातिर दबोचे, चोरी का लोहा जब्त

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
31 Views 5 Min Read 0 Comments
ऑपरेशन प्रहार' के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइकिल रिक्शा में अवैध कबाड़ खपाने निकले दो शातिर दबोचे, चोरी का लोहा जब्त

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइकिल रिक्शा में अवैध कबाड़ खपाने निकले दो शातिर दबोचे, चोरी का लोहा जब्त

बिलासपुर (बिल्हा)।

जिले में अवैध कबाड़ के काले कारोबार और चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने भैंसबोड फाटक के पास घेराबंदी कर दो कबाड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो साइकिल रिक्शा में भारी मात्रा में चोरी का लोहे का कबाड़ लोड कर खपाने की फिराक में थे।

भैंसबोड फाटक के पास पुलिस ने की घेराबंदी

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी।

3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दो व्यक्ति साइकिल रिक्शा में अवैध लोहे का कबाड़ लेकर भैंसबोड फाटक के रास्ते बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदेहियों को धर दबोचा।

पूछताछ में हुआ खुलासा, 310 किलो लोहा बरामद

पकड़े गए आरोपियों से जब रिक्शे में लदे सामान के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से चोरी का लोहा खरीदकर अवैध रूप से बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण व जप्ती:

 * भानु प्रताप चतुर्वेदी (29 वर्ष), पिता लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेदी, निवासी मिनीबस्ती, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर (इस्तगाशा क्रमांक 02/2026)

   * जप्ती: लोहे की छड़ व टीना (वजन 150 किग्रा)

 * मुकेश दास मानिकपुरी (29 वर्ष), पिता जीवन दास मानिकपुरी, निवासी बोडसरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर (इस्तगाशा क्रमांक 03/2026)

   * जप्ती: लोहे की छड़, टीना व अन्य कबाड़ (वजन 160 किग्रा)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 310 किलोग्राम कबाड़ और परिवहन में प्रयुक्त साइकिल रिक्शा सहित सामग्री जब्त की। दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1) (1-4) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में रही इनकी भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, रोशनी ध्रुव, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, अनिल बंजारे तथा आरक्षक अर्जुन जांगड़े व संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिल्हा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कबाड़ का धंधा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos