Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

Maओवादियों के नाम पर दहशत फैलाने की साजिश का भंडाफोड़, जमीन विवाद के लिए फेंके थे धमकी भरे पर्चे, 2 आरोपी गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
Maओवादियों के नाम पर दहशत फैलाने की साजिश का भंडाफोड़, जमीन विवाद के लिए फेंके थे धमकी भरे पर्चे, 2 आरोपी गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

Maओवादियों के नाम पर दहशत फैलाने की साजिश का भंडाफोड़, जमीन विवाद के लिए फेंके थे धमकी भरे पर्चे, 2 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर।जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में माओवादियों के नाम पर गांव में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, थाना क्षेत्र के मुर्दंडा गांव में कुछ दिन पहले माओवादियों के नाम से धमकी भरे पर्चे फेंके गए थे, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पुलिस को पर्चों के पीछे की कहानी कुछ और ही मिली। पुलिस ने इस मामले में दो ग्रामीणों संदीप मडकम और नागेश बोडके को गिरफ्तार किया है।

क्या था पूरा मामला? जमीन विवाद बना वजह

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने माओवादियों की आड़ लेकर सरपंच, उपसरपंच और एक ग्रामीण को डराने के लिए खुद ही पर्चे तैयार कर गांव में फेंके थे।

दरअसल, गांव के एक व्यक्ति के घर के पास स्कूल भवन निर्माण के लिए तहसीलदार द्वारा 2026 में भूमि का सीमांकन किया गया था। इसी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इस विवाद में खुद को मजबूत दिखाने और दूसरे पक्ष को डराने के लिए आरोपियों ने माओवादियों के नाम का सहारा लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस्तर में अब माओवादियों के नाम पर झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos