Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलमकारों की सेहत को मिला संबल: बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल के बीच ऐतिहासिक एमओयू, पत्रकारों व परिजनों को मिलेगी रियायती स्वास्थ्य सेवा

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
39 Views 5 Min Read 0 Comments
कलमकारों की सेहत को मिला संबल: बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल के बीच ऐतिहासिक एमओयू, पत्रकारों व परिजनों को मिलेगी रियायती स्वास्थ्य सेवा

कलमकारों की सेहत को मिला संबल: बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल के बीच ऐतिहासिक एमओयू, पत्रकारों व परिजनों को मिलेगी रियायती स्वास्थ्य सेवा

बिलासपुर: दिन-रात जनहित की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकारों के खुद के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वर्षों से महसूस की जा रही स्वास्थ्य सुरक्षा की कमी को दूर करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में बिलासपुर प्रेस क्लब और देश के प्रतिष्ठित अपोलो हॉस्पिटल के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षरित हुआ है। इस समझौते के तहत अब प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों और उनके परिजनों को अपोलो हॉस्पिटल में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

संकट में नहीं भटकना पड़ेगा दर-दर

मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बीच काम करने वाले पत्रकारों के लिए किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में बड़े अस्पतालों का खर्च वहन करना हमेशा से एक विकट चुनौती रहा है। कई बार अपनों के इलाज के लिए पत्रकारों को आर्थिक मदद की गुहार लगानी पड़ती थी। अपोलो के साथ हुए इस एमओयू ने इस बेबसी पर प्रभावी विराम लगाया है। अब पत्रकारों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी बिना आर्थिक तनाव के देश के शीर्ष स्तर के अस्पताल में सुलभ और किफायती इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

जल्द सजेगा मेगा हेल्थ कैंप, कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस भी अंतिम चरण में

स्वास्थ्य सुरक्षा के इस अभियान को और मजबूत करते हुए प्रेस क्लब ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी स्पष्ट कर दी है:

 * मेगा हेल्थ कैंप: अपोलो प्रबंधन के सहयोग से बिलासपुर में जल्द ही एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पत्रकारों और उनके परिजनों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जाएगा।

 * कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस: केवल रियायती दरों तक सीमित न रहते हुए, प्रेस क्लब पत्रकारों और उनके परिवारों को बड़े चिकित्सकीय खर्चों से पूर्ण सुरक्षा देने के लिए कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस लाने की तैयारी में है। बीमा कंपनियों के साथ बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।

पत्रकार कल्याण का नया संस्थागत मॉडल

अध्यक्ष अजीत मिश्रा के कार्यकाल की इस बड़ी उपलब्धि को पत्रकार कल्याण की दिशा में एक 'मील का पत्थर' माना जा रहा है। अपोलो के एचआर डिपार्टमेंट में एमओयू के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार शादाब खान और सैय्यद जफर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस पहल ने साबित कर दिया है कि प्रेस क्लब सिर्फ खबरों तक सीमित रहने वाली संस्था नहीं, बल्कि अपने सदस्यों और उनके परिवारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध संगठन है।

'हमर प्रदेश छत्तीसगढ़': स्वस्थ पत्रकारिता और जनसरोकार के प्रति संकल्पित

पत्रकार समाज का वह सजग पहरी है जो हर किसी के हक की लड़ाई लड़ता है, लेकिन उसकी अपनी सुरक्षा अक्सर उपेक्षित रह जाती है। बिलासपुर प्रेस क्लब और अध्यक्ष अजीत मिश्रा की यह संवेदनशील पहल यह स्पष्ट करती है कि जब पत्रकार सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा, तभी लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। ‘हमर प्रदेश छत्तीसगढ़’ न्यूज़ पोर्टल इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करता है। जनसरोकार, सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए ‘हमर प्रदेश छत्तीसगढ़’ सदैव पत्रकारों के हितों, उनके अधिकारों और जमीनी संघर्षों की आवाज को पूरी मजबूती के साथ शासन-प्रशासन और समाज के समक्ष रखने के लिए वचनबद्ध है।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos