✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
*राज्योत्सव 2 नवंबर को:* कलेक्टर ने बताया कि 2 नवंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम "सशक्त नारी, युवा उड़ान" है। सभी विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए।
*11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह:* भारत सरकार के निर्देश पर जिले में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें करमा महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव, स्वाभिमान सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, व्यंजन मेला, वाद्य यंत्र प्रदर्शनी, चित्रकला-फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। क्रांतिवीरों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
*धान खरीदी की तैयारी:* खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की समीक्षा में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में बारदाने, साफ-सफाई और व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा। 80% बारदाने एकत्र हो चुके हैं।
इसके अलावा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गोद ग्राम बिजली में योजनाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन, मकान क्षति सहायता, बस्तर मुन्ने योजना की 36 योजनाओं, सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!