✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर कांकेर शैलेन्द्र जैन
*कांकेर, उत्तर बस्तर।* बस्तर ओलंपिक के तत्वावधान में आज कांकेर के ऐतिहासिक नरहरदेव मैदान में एक भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।
आयोजन समिति ने बताया कि बस्तर ओलंपिक के माध्यम से बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
बस्तर ओलंपिक के इस आयोजन से कांकेर जिले में खेलों के प्रति युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!