Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांकेर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में शव के पैर का पंजा गायब, परिजनों ने उठाए सवाल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
69 Views 5 Min Read 0 Comments
कांकेर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में शव के पैर का पंजा गायब, परिजनों ने उठाए सवाल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

कांकेर। कांकेर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी से एक शव के पैर का पंजा गायब मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव लेने पहुंचे परिजनों ने जब शव के एक पैर का पंजा गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इसकी लिखित शिकायत दी।

 

रात में मर्च्यूरी में रखा गया था शव

 

जानकारी के मुताबिक, रौशन कौशिक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात अधिक होने के कारण परिजनों ने शव को अस्पताल की मर्च्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया था। अगले दिन सुबह जब वे शव लेने पहुंचे, तो एक पैर का पंजा गायब मिला।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा और मर्च्यूरी में शव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अस्पताल की निगरानी में रखे शव के साथ ऐसी घटना कैसे हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

जांच कमेटी गठित, तीन दिन में रिपोर्ट

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधक डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मर्च्यूरी का निरीक्षण किया गया है और घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

 

जांच कमेटी को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जांच में जो भी व्यक्ति घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल शव के पैर का पंजा किस परिस्थिति में गायब हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में शवों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos