Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त - CG04 MB8468

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
32 Views 5 Min Read 0 Comments
कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त - CG04 MB8468

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट
मो. नं. 7415646812

कांकेर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त - CG04 MB8468

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर वन मंडल की उड़नदस्ता टीम ने आज अलसुबह बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर-जगदलपुर बायपास (NH-30) पर अवैध इमारती लकड़ी से भरा एक ट्रक CG04 MB8468 जब्त किया गया है।

*क्या है मामला?*
जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ी को रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर उड़नदस्ता टीम ने रायपुर-जगदलपुर बायपास पर नाकेबंदी की। आज सुबह करीब 4:00 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी भरी मिली।

*जांच जारी*
- ट्रक चालक के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।
- वन विभाग लकड़ी की प्रजाति और उसकी कीमत का आकलन कर रहा है।
- ट्रक को कार्यालय वन काष्ठागार कांकेर लाया गया है और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस्तर से रायपुर तक अवैध लकड़ी तस्करी का ये बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos