Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल और पायलट को मिली नई जिम्मेदारी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
31 Views 5 Min Read 0 Comments
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल और पायलट को मिली नई जिम्मेदारी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं डॉ. सिरीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

इन नियुक्तियों की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

 

तीन नेताओं को मौजूदा प्रभारी जिम्मेदारियों से मुक्त किया

 

संगठनात्मक बदलाव के तहत कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव एवं प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हुए जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर को उनकी मौजूदा प्रभारी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। हालांकि मुकुल वासनिक AICC महासचिव के पद पर बने रहेंगे।

 

छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी से बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

 

सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। नए प्रभारी के सामने प्रदेश संगठन को मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा आगामी राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को धार देने की चुनौती होगी।

 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को आने वाले समय में पार्टी की नई रणनीति और राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos