Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ACCU और तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
58 Views 5 Min Read 0 Comments
कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ACCU और तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ACCU और तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

मॉर्निंग वॉक के दौरान रेलवे अस्पताल के पास हुआ था हमला; दो मोबाइल बरामद, सुपारी देने वाला भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर। शहर में कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमले की सुपारी देने वाले मुख्य साजिशकर्ता को तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या की नीयत से हमलावरों को रकम उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ था हमला

घटना 4 जुलाई की सुबह करीब 6:45 बजे की है। प्रार्थी शिशिर कश्यप के पिता श्याम कश्यप जब रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात युवकों ने डंडे और नुकीले हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तारबाहर थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं (धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी सिटी पंकज पटेल, सीएसपी गगन कुमार (भापुसे) और डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।

 * बाइक की पहचान: सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट की मदद से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और संदिग्धों की शिनाख्त की गई।

 * पूर्व में हुई गिरफ्तारियां: पुलिस ने पहले ही मामले में शामिल आरोपी नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया था।

पूछताछ में कबूला जुर्म: हत्या के लिए दी थी रकम

जांच आगे बढ़ने पर मुख्य सूत्रधार नवीन पटेल (38 वर्ष, निवासी- मेन रोड तेलीपारा, अजीत होटल के पास, थाना सिटी कोतवाली) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर नवीन पटेल ने स्वीकार किया कि उसने श्याम कश्यप की हत्या कराने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराए थे। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय 

स्टेट हेड रिपोर्टर 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos