Sunday, October 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कोलता समाज का गढ़फुलझर में होगा धार्मिक एवं सामाजिक समारोह

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
कोलता समाज का गढ़फुलझर में होगा धार्मिक एवं सामाजिक समारोह

बसना : 24 को रामचंडी दिवस में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सहमति
 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
10/10/2026

कोलता समाज का गढ़फुलझर में होगा धार्मिक एवं सामाजिक समारोह

छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़ेंगे कोलता समाज के लोग

गढ़ फुलझर में आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रामचंडी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। कोलता समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बसना विधायक संपत अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की है।

कोलता समाज के संरक्षक हरिचरण प्रधान ने बताया कि सरायपाली, बसना और पिथौड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोलता समाज के लोग निवास करते हैं। समाज की आराध्य देवी मां रामचंडी प्राचीन फुलझर राज्य के ऐतिहासिक गढ़ के शिखर पर विराजमान हैं। 

धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व रखने वाला यह स्थल फुलझर अंचल की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को रामचंडी दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है । 

रामचंडी दिवस पर वृहद सामाजिक एवं धार्मिक समारोह आयोजित करने की परंपरा रही है। शारदीय नवरात्रि के पश्चात मां रामचंडी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ओडिशा से भी कोलता समाज के लोग शामिल होते हैं। 

यह आयोजन समाज की धार्मिक परंपराओं के प्रयासों के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर भी प्रदान करता है। मां रामचंडी के प्रति भक्तों की आस्था केवल कोलता समाज तक सीमित नहीं है। अपनी मनोकामनाएं लेकर दूर-दूर से अन्य समाजों के लोग भी मां के दरबार में विवरण हैं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगते हैं। 

इस अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस प्रकार रामचंडी दिवस धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देता है। फुलझर अंचल छत्तीसगढ़ी और ओड़िया संस्कृति के संगम के रूप में अपनी अलग पहचान रखती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में यहां की धार्मिक परंपराओं और सामाजिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

रामचंडी दिवस पर दोनों राज्यों से समाज के लोगों का जूताना इस साझा सांस्कृतिक विरासत को दिखता है। कोलता समाज के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि पिछले साल भी रामचंडी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वे शामिल नहीं हो सके थे। 

इस वर्ष प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। समाज को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से गढ़फुलझर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को व्यापक पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक हरिचरण प्रधान एवं व्यासदेव भोई, उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रधान, सचिव मोहनलाल साहू, सदस्य सुवर्धन प्रधान, बसना आंचलिक सभा अध्यक्ष भोजराज प्रधान तथा गिधली सभापति संजय भोई शामिल थे।
 किरण नायक 
ब्लॉक रिपोर्टर

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos