मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी
कोलेंग पहुंचे कलेक्टर आकाश छिकारा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
*जगदलपुर, 19 सितम्बर 2026/* कभी माओवाद प्रभावित रहे दरभा ब्लॉक के कोलेंग क्षेत्र में अब विकास की रफ्तार तेज हो गई है। इसी को परखने कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज प्रशासनिक अमले के साथ कोलेंग के दूरस्थ अंचलों का सघन दौरा किया।
भ्रमण के दौरान एसपी शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर सहित स्वास्थ्य, शिक्षा और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने सबसे पहले कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, दवा स्टॉक और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बिजली गुल होने पर इलाज में बाधा न आए, इसके लिए सोलर बैकअप सिस्टम को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद महतारी सदन में कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने नाडेप, शौचालय और नल-जल योजना से जुड़ी मांगे रखीं, जिस पर कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
टीम ने तुलसी डोंगरी और चांदामेटा जैसे अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचकर सड़क और योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!