Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खारुन नदी में मिली 11 दिन पुरानी लावारिस लाश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, कुम्हारी थाना और सर्व समाज कल्याण समिति ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

भिलाई। मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए कुम्हारी थाना पुलिस एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के सहयोग से खारुन नदी से बरामद एक अज्ञात व्यक्ति के शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

 

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 को खारुन नदी, कुम्हारी में एक अज्ञात व्यक्ति की डूबने से मृत्यु हो गई थी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई गई। करीब 11 दिन बाद 7 अक्टूबर 2026 को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाना था।

 

इसी दौरान कुम्हारी थाना के आरक्षक दशरथ सेठी ने सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने तत्काल टीम को भेजा और पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ अज्ञात मृतक का अंतिम संस्कार कराया।

 

इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति ने कहा कि इंसान की पहचान हो या न हो, लेकिन मृत्यु के बाद हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है। किसी लावारिस शव को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देना केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशील समाज की पहचान है।

 

समिति ने इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए कुम्हारी थाना प्रभारी टीआई पारस सिंह ठाकुर एवं थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि पुलिस द्वारा समय पर संपर्क कर सामाजिक संस्था का सहयोग लेना आपसी समन्वय और मानव सेवा की एक अच्छी मिसाल है।

सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सम्मान पहुंचाना समिति का उद्देश्य है और भविष्य में भी जरूरतमंदों एवं बेसहारा लोगों के लिए इसी भावना के साथ कार्य जारी रहेगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos