✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। आयुक्त सुरुचि सिंह से चर्चा के बाद नगर पालिक निगम भिलाई, पर्यावरण विभाग और केंद्रीय भूजल बोर्ड की संयुक्त टीम ने खुर्सीपार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 43, 44 और 46 की सप्लाई लाइन एवं बोरवेल से मिलने वाले पानी के नमूने जांच के लिए लिए गए।
निरीक्षण टीम ने मोहल्लेवासियों से पेयजल आपूर्ति को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के आधार पर स्टार एक्स तार प्राइवेट लिमिटेड का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर पर्यावरण विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण का उद्देश्य खुर्सीपार क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करना तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक बी. अभिषेक, सहायक अभियंता अजय गौर, पर्यावरण अधिकारी संजय सिंह, उप अभियंता बसंत साहू, आशीष भारती, वेंकट सहित पर्यावरण विभाग की टीम मौजूद रही।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!