Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम से युवाओं में खेल भावना को मिला नया उत्साह

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
70 Views 5 Min Read 0 Comments
 खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम से युवाओं में खेल भावना को मिला नया उत्साह

 

जशपुर। दिनांक 27 अगस्त 2026, गुरुवार को जशपुर जिले में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और खेल भावना के महत्व को समझाना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से खेलों के महत्व, नियमित शारीरिक गतिविधियों तथा खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को लेकर संवाद किया गया। विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

 

यह आयोजन मनोरा, जशपुर एवं सामरबार स्कूल, विकासखंड मुख्यालय बगीचा तथा कैलाश गुफा, जिला जशपुर में किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नागरिकों एवं गणमान्यजनों की सहभागिता रही।

 

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, माय भारत जशपुर, संकेत मित्तल जी सहित सम्माननीय नागरिकगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में माय भारत वॉलिंटियर विकास गुप्ता, आर्यन शर्मा एवं सहयोगी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी प्रभावी साधन है।

 

“खेलेंगे हम, बढ़ेगा भारत — स्वस्थ युवा, सशक्त भारत!”

 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर — रंजय सिन्हा

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos