Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव पुलिस अलर्ट, 70 समितियों के साथ बनाई सुरक्षा कार्ययोजना

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
43 Views 5 Min Read 0 Comments
गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव पुलिस अलर्ट, 70 समितियों के साथ बनाई सुरक्षा कार्ययोजना

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

राजनांदगांव। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी अंकिता शर्मा ने जिले की 70 से अधिक गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर सहित शहर के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बड़े पंडालों में तैनात होंगे ‘पंडाल पुलिस मित्र’

बैठक में पुलिस ने “One Cop – One Pandal” पहल के तहत बड़े और संवेदनशील गणेश पंडालों में “Pandal Police Mitra” तैनात करने का निर्णय लिया। ये पुलिस मित्र संबंधित गणेश समितियों और पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए विशेष निर्देश

एसपी अंकिता शर्मा ने गणेश समितियों को पंडालों में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग रास्ते, पर्याप्त बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, CCTV कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सुरक्षित विद्युत वायरिंग, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था और आपात स्थिति में एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड के वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने पर विशेष जोर दिया गया।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी समितियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

नशे में उपद्रव और जुआ-सट्टे पर सख्ती

पुलिस ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान नशे में उपद्रव, हथियारों का प्रदर्शन, जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने समितियों और आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

पुलिस और गणेश उत्सव समितियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ इस बार भी जिले में गणेश उत्सव को शांति, सद्भाव और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos