गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन में शामिल हुईं विधायक अंबिका मरकाम...
Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन में शामिल हुईं विधायक अंबिका मरकाम...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन में शामिल हुईं विधायक अंबिका मरकाम...

गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन में शामिल हुईं विधायक अंबिका मरकाम...

 

जयकिशन साहू.... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

घोटगांव। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ग्राम घोटगांव में आयोजित मानस गान सम्मेलन में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा मानस गान कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि गणेश चतुर्थी हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से गांवों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारा और हमारी लोक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। उन्होंने मानस गान मंडली के कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि रामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का संदेश समाज तक पहुंचता है।

 

विधायक मरकाम ने ग्रामीणों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा आवश्यक विषयों पर सहयोग का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रभा नेताम, सरपंच विकास नेताम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयंक ध्रुव, सेवादल के अयूब खान एवं श्रवण भगेल सहित रामलाल साक्षी, मनीष नेताम, सूरज भान नेताम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मानस गान सम्मेलन में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित मानस की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos