Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गणेशोत्सव को लेकर महाकाल गणेश उत्सव समिति ने शुरू की तैयारियां, मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
69 Views 5 Min Read 0 Comments
गणेशोत्सव को लेकर महाकाल गणेश उत्सव समिति ने शुरू की तैयारियां, मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

भिलाई। गणेशोत्सव का पर्व नजदीक आते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समितियां इस बार भी आकर्षक झांकियों, साज-सज्जा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गई हैं।

 

इसी कड़ी में भिलाई के अटल आवास कैंप-1 स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

 

विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

 

18 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पार्षद संजय सिंह सहित महाकाल गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर आगामी गणेशोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का संकल्प लिया।

 

झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी

 

समिति के सदस्यों के मुताबिक गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक सजावट, विभिन्न प्रकार की झांकियां और रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और भक्ति भावना को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

भूमि पूजन के साथ ही गणेश उत्सव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। शिव हनुमान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

गणपति बप्पा मोरया! 🚩🙏

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos